
Ranchi : कैश कांड में शामिल कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार 13,16 और 17 जनवरी को तीनों विधायक (इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी) ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में इन विधायकों की SUV गाड़ी से 50 लाख कैश बरामद किया था।
इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई 2022 को बेरमो विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत एक मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में एक शिकायत दर्ज करवायी थी।
तीनों विधायकों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निरोधक और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। विधायक अनूप सिंह ने यह आरोप लगाया गया था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार को गिराने के लिए उन तीनों विधायकों ने एक साजिश रची थी. ये आरोप बेहद गंभीर था।





Add comment