Thndr News

सानिया मिर्जा ने टेनिस से सन्यास लेने का किया फैसला

सानिया मिर्जा ने टेनिस की दुनिया में भारत का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है. भारत में महिला टेनिस खिलाड़ी की पहचान मानी जाने वाली सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब टेनिस से संयास लेने वाली हैं. उन्होंने इसके पीछे कई कारण दिए हैं.आपको बता दें कि वो अपना आखिरी मैच अगले महीने यानि फरवरी में दुबई में होने वाले वर्ल्ड WTA 1000 इवेंट में खेलेंगी।


सानिया ने ये फैसला अचानक नहीं लिया, वो पहले भी इस बारे में विचार कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2022 के वीमेंस डबल्स के पहले ही राउंड में हारने के बाद उन्होंने यह ऐलान किया। सानिया ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘इसके लिए काफी सारे कारण हैं। यह इतना सरल नहीं है कि ‘ओके अब मैं खेलूंगी नहीं। मुझे महसूस हो रहा है कि मुझे उबरने में लंबा समय लग रहा है। मुझे महसूस होता है कि मेरा बेटा अभी तीन साल का है और मैं उसके साथ इतनी यात्रा करके उसे जोखिम में डाल रही हूं, और यह ऐसी चीज है जिसका मुझे ध्यान रखना होगा। उन्होने अपने बढ़तो उम्र को भी एक कारण बताया।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.