Thndr News

जिस दिन पूरा विश्व क्रिसमस ट्री को पूजता है उस दिन हम सब मिलकर तुलसी पूजन करते हैं।

रांची: हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर के द्वारा दिन रविवार को तुलसी पूजन सह स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महानगर कार्यालय स्थित विशालक्षी बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एकल गीत, संमूहिक गीत और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।साथ ही मां भारती का वंदन किया गया और परम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। हिन्दू जागरण मंच का उदेश्य हिन्दू समाज में समरसता का भाव उत्पन्न करना तथा अपने संस्कृति के प्रति हिन्दू समाज को जागृत करना है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने हिन्दू एकजुटता का मंत्र दिया।इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने हिन्दू जनसंख्या और भारत की सप्रभूता की और लोगो का ध्यान आकुष्ट किया।

मोके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कार्यकर्त्ता निर्माण पर जोर देने की बात करते हुए कहा कि जिस दिन पूरा विश्व क्रिसमस ट्री को पूजता है उस दिन हम सब मिलकर तुलसी पूजन करते हैं। एक दूसरे से मिलकर हम अपनें संस्कारो, परंपरा व संस्कृति को जन- जन तक पहुंचाए। महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने लोगों से संगठन मे जोड़कर हिन्दू हितों का काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महामंत्री निशांत चौहान ने वर्तमान भारतीय राजनीति और हिन्दू धर्म पर अपना उद्बोधन दिया।


तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्रवाई से अपना झंडा गाड़ने वाले तमाम हिंदुओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने किया।

इस कर्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुमन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शहादेव, प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा , युवा वाहिनी प्रमुख विक्रम शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी, महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा, महामंत्री निशांत चौहान, राकेश कर्ण, गुलसन हिंदुस्तानी, नमन भारतीय, सोनू गुप्ता, ऋषभ सिंह, वेद सिंह, निखिल वर्मा, सूरज पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.