Thndr News

टाइगर जयराम महतो का सिल्ली में खतियान रैली।

सिल्ली : सिल्ली खतियानी झारखंड संघर्ष समिति द्वारा सिल्ली कॉलेज मैदान में दिन रविवार को खतियानी सभा का आयोजन किया गया। इस खतियान सभा के मुख्य अतिथि रूप में टाइगर जयराम महतो उपस्थित थे। जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में अगर रहना है तो आंदोलन करते रहना होगा। आंदोलन इसलिए जरूरी है क्योंकि हमें अपनी संस्कृति जल जमीन जंगल को बचाना है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा खतियान लागू कर दिया गया किंतु यह एक ठगने का काम किया गया। उन्होंने झारखंड सरकार एवं यहां के विधायक को अधिकारियों पर भी खूब बरसे।

कहा कि हमारे यहां सभी प्रकार की खनिज संपदा होने के बावजूद भी हमारे मूल झारखंडी की वर्तमान स्थिति अच्छी नहीं है हमारे जमीनों को पौने दामों में बाहरी लोगों द्वारा खरीदे जा रहा है जिसमें अधिकारियों का बड़ा रोल होता है

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की नीति ही गलत है जिसमें यहां के मूल निवासियों के लिए कोई जगह नहीं है हमें अपने हक के लिए लड़ना होगा। 1932 का खतियान के आधार पर यहां की नीति सरकार को बनानी होगी।

सिल्ली की जनता से अपील की कि अपनी संस्कृति को अगर बचाना है अपनी जमीन को बचाना है अपने आने वाले भविष्य को अगर बचाना है तो उग्र आंदोलन करना होगा और बाहरी संस्कृति को त्यागना होगा।

कार्यक्रम के पूर्व टाइगर जयराम महतो एवं घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड मोड में स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस झारखंड संघर्ष खतायानी सभा का संचालन मुचीराम महतो द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा द्वारा किया गया।

इस सभा में शक्तिधर महतो राजू महतो बबलू महतो अखिलेश कुमार एवं संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद थे

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.