Thndr News

रांची रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित Escalator का लोकार्पण।

रांची- रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है । प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन यहां होता है। रेल प्रशासन यात्रियों को और अधिक  एवं बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज रांची लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद  संजय सेठ,  सांसद रांची (राज्य सभा) आदित्य प्रसाद, माननीया सांसद रांची (राज्य सभा) श्रीमती महुआ माजी, एवं माननीय विधायक रांची चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रदीप गुप्ता की उपस्थिती में रांची स्टेशन पर नवनिर्मित स्वचालित सीढ़ी (Escalator) का लोकार्पण किया गया ।

 रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से सर्कुलेटिंग एरिया तक आने के लिए विस्तारित फुट ओवर ब्रिज (FOB) के सर्कुलेटिंग एरिया वाले छोर पर नवनिर्मित स्वचालित सीढ़ी (Escalator) की स्थापना की गयी है | जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर आवागमन में सहूलियत होगी | इस अवसर पर माननीय सांसदों एवं माननीय विधायक ने  रांची रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं को देखा एवं रांची रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की।

 नवनिर्मित स्वचालित सीढ़ी (Escalator) के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सतीश कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) बमबम पांडे, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती श्रेया सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ देबराज बनर्जी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी रांची स्टेशन पर उपस्थित थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.