
चतरा- सिमरिया और लावालोंग थाना क्षेत्र के सिमाने पर अज्ञात अपराधियों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका दिया. अपराधियों ने चालक की हत्या पत्थर से कुचकर की है. ट्रक चालक की हत्या के बाद ईलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लावालौंग थाना पुलिस और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. इधर पुलिस मृत चालक के ट्रक को जप्त कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.मृतक बिहार के गया जिला अंतर्गत बभंडी गांव का रहने वाला है .





Add comment