
गढ़वा- झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित खतियान जोहार कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के स्टार कलाकार अक्षरा सिंह के साथ बदसलूकी किया गया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया उस दौरान कई कुर्सियां भी टूट गए वहीं कुछ लोगों को चोट भी आई है जानकारी के अनुसार सीएम के कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ स्टेज पर भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह पहुंची उसी दौरान वहां उपस्थित लोगों ने शोर मचाते हुए कुर्सियां तोड़ दी उसके बाद पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया कार्यक्रम के बाद जैसे ही अक्षरा सिंह जाने लगी उसी दौरान वहां उपस्थित भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी कर दी जिसके बाद उनके सहयोगी ने जैसे तैसे उन्हें निकाल कर ले गए।
ख़तियानी जोहार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अक्षरा सिंह के कार्यक्रम नहीं होने से नाराज लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सी को तोड़ डाला आक्रोशित लोगों ने पंडाल में भी तोड़फोड़ किया वही कलाकारों के साथ ही भी दुर्व्यवहार किया गया आक्रोशित लोगों का कहना था कि अक्षरा सिंह का कार्यक्रम की सूचना सरकार की ओर से दिया गया था लेकिन कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं कराया गया बल्कि सरकार के कार्यक्रम संबोधन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ उन्होंने कहा कि कलाकारों का कार्यक्रम प्रस्तुत कर आना ही नहीं था कलाकारों के नाम पर भीड़ बढ़ने की जरूरत नहीं थी।





Add comment