
रांची- बीआईटी की छात्रा पल्लवी कुमारी मौत मामले में आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीयूष तिवारी को बिहार के आरा जिला से गिरफ्तार किया गया है पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. घटना के बाद आरोपी यूपी के बनारस चला गया था, हालांकि आरोपी बनारस से फरार होकर बिहार पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली थी. आरोपी के लगातार ठिकाने बदलने से पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. एसआईटी की टीम में शामिल डीएसपी मुख्यालय एक नीरज कुमार, नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी, टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेद्र करमाली और एएसआई बालेद्र कुमार तलाश में जुटी थे जिसके बाद आना संयुक्त गिरफ्तार किया गया, पुलिस आरोपी को आरा से लेकर रांची पहुंच रही है. गुरुवार को पुलिस पूरे मामले मामले का खुलासा कर सकती हैं.
रेलवे ट्रैक के समीप मिला था युवती का शव —
राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट डेयरी फार्म स्थित रेलवे ट्रैक के समीप से बीते सोमवार को पुलिस ने पल्लवी कुमार नामक एक छात्रा का शव बरामद किया था. उसकी पहचान मोरहाबादी कुसुम विहार के रोड नंबर 9 निवासी विजय राम की 17 वर्षीया बेटी पल्लवी कुमारी के रूप में की गयी थी. बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना के दिन युवती काले रंग की स्कूटी से दो लड़के एवं तीन अन्य दोस्तों (लड़की) के साथ वहां पहुंची थी. सभी किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला था कि युवती की मौत ट्रेन में टकराने से नही सिर और शरीर के अन्य हिस्सो में चोट से हुई है. आशंका जताया जा रहा है कि धारदार हथियार से मारकर हत्या किया गया है. युवती का पीयूष तिवारी के साथ विवाद हुआ था.





Add comment