Thndr News

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया। पहला मामला जिले के जमुआ थाना के कंदाजोर तालाब के समीप सालो पुराने दांडी से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार की सुबह एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा, तो जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई। मृत बच्चा जमुआ के ही पंडाजोर गांव निवासी मोती राय का बेटा था। जिसका शव सुबह दांडी से बरामद हुआ। इस दौरान बच्चे के पिता पियूष पांडे ने जमीन विवाद को लेकर गांव के ही चत्रुभूज राय, जयनारायण राय, बालेश्वर राय समेत पांच लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि जिस वक्त बच्चे का शव मिला, तो उस वक्त बात सामने आई की डूबने से बच्चे की मौत हुआ है। लेकिन शाम तक मामला हत्या से जुड़ गया।

इधर संदिग्ध मौत से जुड़ा दूसरा मामला जिला मुख्यालय गिरिडीह के गिरिडीह धनबाद रोड के वाटरफाल से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार दोपहर को तीस वर्षीय युवक विद्यानंद पांडे का शव फॉल में डूबा हुआ मिला। इस दौरान घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस भी फॉल पहुंची। और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक गिरिडीह के वैकटेशवर स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के पिता और शहर के झ्रीयागाडी निवासी परमानंद पांडे ने फैक्ट्री प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की उनका बेटा सोमवार को ड्यूटी पर जाने को निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। और जब पिता ने फैक्ट्री में फोन किया। तो बताया गया की उनका बेटा कब का ड्यूटी खत्म कर निकला है। जबकि दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर को उसका शव गिरिडीह के वाटरफाल में तेरता हुआ मिला।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.