
गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के कोडरमा गिरिडीह मेन रोड के कोलडीह गांव में मंगलवार को धनवार दिल्ली पब्लिक स्कूल का बस पलटने से करीब दस बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मची। तो स्थानीय लोग बच्चो को बचाने के लिए दौड़े। हालात ऐसा हुआ की बस का शीशा तोड़ कर उसमे फंसे कई बच्चो को बाहर निकाला गया। सीसा तोड़ कर करीब पंद्रह से अधिक बच्चो को बस से निकाला गया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद बच्चो के अभिभाक और धनवार थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ मुकेश महतो भी पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। और राहत बचाव कार्य में जुट गए। इधर दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस बस हादसे के चसमदीद बच्चो में उरूज फातिमा, हमजा, संकल्प और सृष्टि ने कहा की निमाडीह गांव निवासी इस्तखार अंसारी बस को चला रहे थे। दोपहर में जब स्कूल बस बच्चो को लेकर छोड़ने के लिए निकली। तो बस ड्राइवर इस्तिखार अंसारी बेहद तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। इस दौरान बस में मौजूद शिक्षक ने ड्राइवर को धीमे बस चलाने को कहा। लेकिन बस पूरे रास्ते रेंगते हुए चलाया जा रहा था। इतना ही ड्राइवर हर गाड़ी को ओवरटेक करते हुए चलाते हुए जा रहा था।





Add comment