
रांची- राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल में हाईकोर्ट की फटकार के बाद मैनपावर दुरुस्त करने को लेकर काम जारी है. इस दौरान रिम्स को एक हफ्ते में 4 नए डॉक्टर मिले है. सभी का इंटरव्यू कुछ दिन पहले रिम्स में लिया गया था. डॉक्टरों की फाइनल लिस्ट जारी की गई है. जिसमें डेंटल कॉलेज के लिए तीन एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है. पीरियोडोंटोलॉजी एंड ओरल इंप्लांटोलॉजी में डॉ शिवा मंजूनाथ आरजी, कंजर्वेटिव इंडोडोंटिक्स एंड एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में डॉ गौरव कुमार और आर्थोडोंटिक्स एंड डेंटोफेशियल आर्थोपेडिक्स में डॉ अभय कुमार जैन है. वहीं न्यूरोलॉजी में एक सीनियर रेजीडेंट डॉ रितु राशि को नियुक्त किया गया है.





Add comment