
रांची- झारखंड के बिजली संकट दूर करने के लिए सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है। ऊर्जा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद यह तय हुआ है कि राज्य के सभी 24 जिलों में 20 मेगावाट एवं 01 मेगावाट का एक-एक सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। यानि कुल 48 सोलर पावर प्लांट स्थापित होगा। इसके लिए एकमुश्त लगभग 60 से 100 एकड़ एवं 04 से 05 एकड़ जमीन चिंहित्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए उर्जा विभाग संबंधित भूमि हस्तांतरण, वनापत्ति मामले का निष्पादन शीध्र कराना सुनिश्चित करेगा। ऊर्जा विभाग को रूफ टॉप तकनीक का प्रयोग करने को कहा गया है, अधिक से अधिक भवनों पर इसे लगाया जाएगा। ललपनिया में सोलर प्लांट लगेगा। ऊर्जा विभाग फिलहाल बोकारो के ललपनिया में सोलर पावर प्लांट अधिष्ठापित करने के लिए आवश्यक तैयारी कर रहा है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को इसके लिए जल्द कार्रवाई पूर्ण करने को कहा गया है। यह प्रयास हो रहा है कि आने वाले कुछ वर्षो में झारखंड में बिजली में आत्मनिर्भर बने ताकि परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम हो सके।





Add comment