
रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी आजाद आलम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा का रहने वाला है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 5 नवंबर को थाने में नाबालिग की मां ने मामला दर्ज कराया था. दर्ज मामले में बताया गया था कि उनकी पुत्री को गांव के ही आजाद आलम ने बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से भगा कर ले गया है.मामले को लेकर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर घरवालों को सौंप दिया और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।





Add comment