Thndr News

8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण, देखने को मिलेगा शानदार नजारा!!

रांची– मंगलवार 8 नवंबर 2022 को पूर्ण चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में लोग देख सकेंगे। मसलन इसे भारत, एशिया, आस्ट्रेलिया, पैसेफिक क्षेत्र, उत्तरी और मध्य अमेरिका में लोग देख सकते हैं। भारत के लोगों के लिए अच्छी बात यह कि यह संपूर्ण भारत में नजर आएगा। हर राज्य के लोग इसे निहार सकते हैं। इस खगोलीय घटनाक्रम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। बसे हमें ध्यान यह रखना है कि सुरक्षित लेंस के जरिए ही इसे देखा जाए। आंखों पर किसी खतरनाक किरणों का बुरा प्रभाव नहीं पड़े। इस घटनाक्रम को हिन्दू समुदाय के बीच खग्रास चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। यह हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस बार संपन्न हो रहा है।

अपने शहर में चंद्र ग्रहण देखने का सही समय !!

रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक
बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक
उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.