Thndr News

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी की बैठक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात.

रांची- शहरी नगर निकाय में ओबीसी के आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी व कई सामाजिक व जातीय संगठनों के पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा उसके बाद कोई ही आंदोलन करने का निर्णय लेगा. उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने वाईवीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा. इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठन और जातीय संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित थे.पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष डॉ.दिलीप सोनी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने OBC समुदाय को 27 परसेंट आरक्षण देने का काम किया है उन्हें उनके पास अधिकारी उन्हें गुमराह करके ओबीसी का नगर निकाय चुनाव में आरक्षण समाप्त कराने का काम किया है.

झारखंड आंदोलनकारी व झारखंड कौमी तरीहक के प्रदेश अध्यक्ष आजम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पंचायत चुनाव से पहले ही सरकार से ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई पूरी करने की मांग विभिन्न आंदोलन कर किया था. बावजूद सरकारी महकमा इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया. जबकि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राज्य में भी इसी तरह की समस्या हुई थी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई पूरी कर दे दिया था. जिसका परिणाम हुआ कि वहां पर हाल ही में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित हुआ. मोर्चा सरकार से मांग करता है की ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी का इंपीरिकल डाटा तत्काल सुपुर्द करें.

वार्ड पार्षद विजयालक्ष्मी सोनी ने कहा कि यह ओबीसी समुदाय के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि उन्हें पंचायत चुनाव में ओबीसी की आरक्षण से महरूम किया गया अब नगर निकाय चुनाव में भी ऐसा किया जा रहा है जिसेओबीसी समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा और बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

प्रदेश महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संगठित करने के लिए वह भी सी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.विचार गोष्ठी के अंत में पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जीके निधन पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ज्ञात हो कि माननीय मुलायम सिंह यादव जी पिछड़ों के मसीहा के रूप में पूरे देश में जाने जाते थे.

इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासभा के महासचिव ललित चौधरी, प्रदेश महासचिव योगेंद्र ठाकुर प्रभात शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी रामजी प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार, समाजसेवी मोहम्मद इसराइल खालिद मोहर सिंह यादव रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू मंजू देवी रामकरण साहू, महानगर अध्यक्ष ई 0 विष्णु सोनी, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महतो, कार्यालय प्रभारी अभय कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.