
रांची- राजधानी रांची में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली को लेकर निर्देश जारी किया है. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सचिव यतींद्र कुमार दास के हस्ताक्षर से जारी चिट्ठी के अनुसार राज्य में दीपावली छठ, क्रिसमस नववर्ष त्योहारों के समय पटाखे मात्र 2 घंटे तक ही चलाए जा सकेंगे. दीपावली एवं गुरु पर्व पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक छठ में सुबह 6 से 8 बजे तक क्रिसमस एवं नव वर्ष के दिन मध्य रात्रि 11:55 से मध्य रात्रि 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे .





Add comment