
पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा थाना के बगदाहा पंचायत के बगदाहा हटिया में चोरी छुपे चल रहे हैं जुआ।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम एक केंद्रीय कानून है जो सार्वजनिक गेमिंग घरों को चलाने या संचालित करने पर प्रतिबंध लगाता है।

बागदाहा में सप्ताह में दो दिन हटिया लगता है सोमवार और शुक्रवार , दूर दूर से भी आते है सब्जियां खरीदने पर झंडी मुंडी जुआ लगने के कारण व्यक्ति पैसे को डबल करने के लालच में पड़ जाते है । जिसके कारण घर में सब्जी ले जाने के बजाय खाली हाथ भी लौटना पड़ता है, यहां जमकर चोरी छुपे झंडी मुंडी का खेल खिलाया जाता है ।

तीन चार स्थानों में झंंडी मुंडी के खेल पर पैसे लगाए जा रहे थे पैसे को 6 गुना लाभ के लालच में छोटे बच्चे भी हटिया सब्जी खरीदने के बजाय जुआ में पैसे लगा देते है। यह सब चोरी छुपे चल रहा है। युवाओं के साथ बच्चे भी दिखाई दिए।





Add comment