Thndr News

सीएचसी मेन गेट में स्वास्थ्य सहियाओं की तालाबंदी.

कर्रा: स्वास्थ्य का रिड़ कहे जाने वाली कर्रा प्रखंड के 196 स्वास्थ्य सहियाओं ने 4 महीनो से मानदेय भुगतान नहीं होने से बुधवार को कर्रा सीएचसी के मेन गेट में तालाबंदी की. जिसके कारण दर्जनों मरीज बिना इलाज कराए वापस लौटे. स्वास्थ्य सहियाओं का कहना है की हम लोग 24 घंटे 365 दिन गर्भवती महिला को लाने और अन्य कार्यों में पूर्ण रुप से सहभागिता निभाते है.कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सहियाओं को पानी तक नहीं दिया जाता है.

स्वास्थ्य सहियाओं का कहना है की चार माह से मानदेह भुगतान नहीं होने के कारण बहुत सी मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होनें कहा की हम लोगों को दो हजार रुपए मासिक मिलता है, और 24 घंटे हमलोग काम करते है. इधर स्वास्थ्य सहियाओं ने आपनी मांग रखते हुए कहा की मानदेह बढ़ौतरी कर प्रति माह पन्द्रह हजार रुपए मिलनी चाहिए.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.