Thndr News

अग्रवाल सभा ने प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी को किया सम्मानित

रांची:रांची के स्वर्ण भूमि में डालमिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी का अग्रवाल सभा रांची द्वारा श्री कृष्ण जी का स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रतन मोर, मंत्री मंजीत जाजोदिया उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, उप मंत्री अजय डीडवानिया, राजेश भरतिया आदि शामिल थे। कथावाचक जया किशोरी ने सभी को दुपट्टा ओढ़ाकर आशीर्वाद दी। 6 दिनों से चल रहे हैं श्रीमद्भागवत गीता पाठ में उपस्थित श्रोता गण भाव विभोर होते हुए झूमने में मजबूर हो गए हैं। जया किशोरी जी ने भागवत पाठ एवं मधुर भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय बना दी है। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तथा भगवान की भक्ति और प्रेम की रस में लोग डुबकी लगाते रहे।
अग्रवाल सभा के मंत्री मंजीत जाजोदिया एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया है कि विख्यात कथावाचक जया किशोरी जी 350 से भी अधिक कथाएं कर चुकी है। जया किशोरी 9 वर्ष की आयु में संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव, स्त्रोतम, रामाष्ठकम, आदि कई स्रोतों को अपना गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की आयु में सुंदरकांड गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जया किशोरी कथा वाचक के साथ अपनी मोटिवेशनल स्पीच के जरिए युवाओं को मार्गदर्शन भी देती है। जया किशोरी को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है उन्हें फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आईकॉन का अवार्ड मिल चुका है। उनकी सम्मोहक वाणी में भागवत गीता एवं भजनों से श्रोता भाव में भरकर अपने आंसू भी बहाने लगते हैं भगवान के प्रति भक्ति एवं प्रेम से लाखों लोगों को प्रभावित की है। जया किशोरी ने अध्यात्म जगत के नए युग में बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि पाई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.