राँची: 11अगस्त 2022 आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभअवसर पर लालगुटवा, कटहलमोड,सिमलिया वासियों के द्वारा रांची एन.एच.23 मुख्यमार्ग ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी से लालगुटवा कटहल मोड तक 15 अगस्त को 1001 राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाया जाएगा साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय मिठाई जिलेबी का वितरण एवं इस क्षेत्र के शहीद परिवारों एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसे लेकर रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता अयोजित की गई।
इस प्रमुख कार्य राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ लगाना एवं सम्मान के साथ उतारने की जिम्मेवारी प्रेम गोप,दिलीप सिंह,बंटी गुप्ता एवं उनके सहयोगियों को सौंपी गई है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेवारी रजनी कुमार,उषा प्रसाद एवं राधा देवी जी को सौंपी गई है। जिलेबी वितरण की जिम्मेवारी नागेंद्र सिंह,उमेश प्रसाद एवं उनके सहयोगियों को सौंपी गई है।
मीडिया एवं प्रचार प्रसार का प्रभार शिव किशोर शर्मा को सौंपी गई है। शहीद एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों को सम्मानित करने की जिम्मेवारी पूर्व मुखिया सिमालिया मुकेश भगत एवं वर्तमान मुखिया लालगुटवा मंगल उरांव एवं उनके सहयोगियों को सौंपी गई है।
इस संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख एवं मार्गदर्शन लाल प्रमोद कुमार सिंह,राकेश कुमार चौधरी,संजय कुमार एवं सुनील कुमार सिंह जी के द्वारा संपन्न किया जाएगा।





Add comment