खूंटी:भारतीय किसान संघ खूंटी जिला की एक आवश्यक बैठक संघ कार्यालय खूंटी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान संघ के अध्यक्ष घूरन महतो ने की भारतीय किसान संघ के संगठन झारखंड के संगठन प्रभारी अंचल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश महामंत्री मधीरण महतो एग्रोफॉस इकोनॉमी के प्रदेश प्रमुख अनिल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मूलभूत जानकारीयां प्रदान की तथा इसपर प्रस्ताव पारित कर खूंटी जिला को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
इसके साथ-साथ आज की बैठक में विभिन्न प्रखंड के लिए संघ के अध्यक्ष महामंत्री का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।कर्रा प्रखंड अध्यक्ष राम रामप्रताप देव महामंत्री अरुण गोप, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश काशी महामंत्री कृष्णा महतो मुरहु प्रखण्ड अध्यक्ष,वीरेंद्र कुमार मांजी,महामंत्री बुधदेव मूंडू खूंटी प्रखंड अध्यक्ष,महावीर दास महामंत्री मुनिहादेव मुंडा को बनाया गया। बैठक में राजकुमार प्रसाद संजय मुंडु अरुण गोप रामप्रताप देव मनोज गुप्ता अंजय कुमार वीरेंद्र मांझी विपिन प्रखंड से आए किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।





Add comment