राँची: दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड सरकार के द्वारा जगन्नाथपुर के ऐतिहासिक मेले की अनुमती दे दी गई है जिससे मेले में ठेला और झूला लगानेवालों में काफ़ी उत्साह है। सरकार के जगन्नाथपुर मेला में स्टॉल झूला, आदि लगाने के लिए दर तय कर दिए गए हैं। जो पूरे 9 दिन मेला परिसर में स्टॉल लगाएंगे उनसे 200 Rs रनिंग फ़ीट लिया जाएगा। एक दिन का मेला के लिए 500 Rs प्रति स्टॉल और प्रत्येक ठेला से 100Rs लिया जाएगा।
सभी स्टॉलधारियों को मंदिर समिति के निर्धारित फॉर्म को भरकर चेक, DD या QR कोड के माध्यम से जगनाथपुर मंदिर न्यास समिति को भुगतान करेंगे। अवैध वसूली की शिकायत तुरंत पुलिस प्रशासन को करने को कहा गया है।
आज जिला प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया।





Add comment