लायंस क्लब ऑफ़ राँची की और से “फैमिली नाईट का आयोजन किया गया। जिसमे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लायंस क्लब ऑफ़ राँची के अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने सभी सदस्यों एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियो का स्वागत किया। सचिव मनोज चौरसिया ने सचिवीय प्रतिवेदन पेस किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
लायन मंजूला जायसवाल चेयरपरसन “फैमिली नाईट “के नेतृत्व में क्लब की महिलाओ ने भारत के विभिन्न राज्यों की वेश भूषा को जीवंत ढंग से पेश किया। संगीता मेहता-गुजरात, पुष्पा सिंह -बिहार, पूनम सखुजा -पंजाब,रीना शर्मा -हरियाणा,विभा सिंह-कश्मीर,मंजू देवी – झारखण्ड,रेणु सिंह-बंगाल,किरणबाला-बनारसी बेटी,पुष्पा अग्रवाल-केरल,किरण चौधरी – महाराष्ट्र,सत्यम जैन,अनीता शर्मा एवं रजनी मोर -राजस्थान।
कृष्णा श्रीवास्तव एवं नलिनी ने एक हास्य नाटिका से दर्शकों का मन मोह लिया l संजय सरावगी एवं संगीता सरावगी ने एक नये अंदाज में डांस करके सबको थिरकने के लिए उत्साहित किया l क्लब अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने श्री श्याम भजन प्रस्तुत कर भगति की गंगा प्रवाहित कर सबका मन मोह लिया।
क्लब के सदस्यों,महिलाओ ने फैमिली नाईट का लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ राँची के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर शर्मा, सचिव मनोज चौरसिया,बीरेंद्र श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष डॉ हरबिंदर बीर सिंह,विनोद प्रसाद जायसवाल,राजेश मोर,अमित सेन,राजेश चौधरी,अजय सखुजा,विनोद कुमार गढ़यान,डॉ पूनम निगम सहाय,अजय अग्रवाल,विजय पांडे, ओ.पी.तुलस्यान,निर्मल मानपुरिया,अनीता शर्मा, गुणवन्त कौर,सुनीता चौधरी,सहित अनेक सदस्य एवं महिलाये एवं बच्चे उपस्थित थे।





Add comment