Thndr News

गिरिडीह के गांडेय में नामांकन के लिए पहुंचे मुखिया प्रत्याशी के जुलुश में समर्थको ने लगाया पाकिस्तान के समर्थन में नारे


वीडीओ हुआ वायरल, थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी ने कहा दोषियों पर होगा कारवाई

गिरिडीह:गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के डोकोडीह पंचायत के लिए मुखिया प्रत्याशी पद के लिए नामांकन का पर्चा भरने आए सफीक हैदर के नामांकन जुलुश में बुधवार को समर्थकों ने देशविरोधी नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते दिखे। इसकी पुष्टि गांडेय के अंचलधिकारी रफी आलम और गांडेय थाना प्रभारी हसनैन ने करते बताया की मामला गंभीर है सीनियर अधिकारियो के निर्देश पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कारवाई की जा रही है। वैसे इसकी जानकारी गांडेय के अंचल अधिकारी रफीक आलम को दिया जा चुका है। तो दूसरी तरफ गांडेय अंचल अधिकारी रफीक आलम ने भी माना की मामला सही है और थाना प्रभारी द्वारा मामले की जानकारी दिया है। लिहाजा, गुरुवार को मामले में हर वैसे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का वीडीओ भी वायरल हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। लेकिन मुखिया प्रत्याशी सफीक हैदर के समर्थको द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी हुई है। ये वायरल वीडीओ में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। मामला बुधवार दोपहर का है जब मुखिया प्रत्याशी सफीक हैदर अपने समर्थको के साथ एक गाड़ी में सवार हो कर नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान जब सभी अंचल कार्यालय पहुंचे, तो सफीफ हैदर तो गाड़ी में माला पहने खड़े थे। लेकिन समर्थको की भीड़ नीचे उतर कर उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। और समर्थको ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया। लेकिन हैरानी की बात रही की देशविरोधी नारे करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में समर्थको को नारेबाजी करने से मुखिया प्रत्याशी सफीक हैदर ने रोकना भी जरूरी नहीं समझा। और नीचे उतरते हुए अधिकारियो के चैंबर की और चले गए। हैरानी की बात तो ये भी रहा की इस दौरान गांडेय थाना के आईआरबी के कई जवान वहा मौजूद रहकर सुनते रहे। किसी समर्थको को टोंका तक नही। गिरिडीह, मनोज कुमार।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.