Thndr News
रांची बनी सुसाइड कैपिटल,आत्महत्या के मामले में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी

रांची बनी सुसाइड कैपिटल,आत्महत्या के मामले में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी

रांची:: राजधानी रांची में आत्महत्या के मामलाें में अचानक वृद्वि हुई है। एक के बाद एक लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। रंची में पिछले कुछ महीनों में आत्महत्या के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लाेगाें की नाकामी, मानसिक तनाव, घरेलू विवाद, पारिवारिक बोझ, काम का दबाव, प्रेम-प्रसंग और पढ़ाई की चिंता से इतना ज्यादा परेशान हाे जा रहे हैं कि चंद मिनटाें में बिना कुछ साेचे-समझे माैत काे गले लगाने का फैसला ले रहे हें। कई लगो फांसी लगा कर आत्महत्या कर रहा है। मानसिक दबाव में युवा अपना जीवनलीला ही समाप्त कर ले रहे हैं। आत्महत्या के ज्यादातर मामलाे में प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का बोझ, दफ्तरों में काम का बोझ और पारिवारिक विवाद कारण बताए जा रहे हैं। आत्महत्या करने वालों में 60 प्रतिशत की उम्र 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच की हाेती है।

युवाओं में बढ़ी है आत्महत्या की प्रवृत्ति

इन दिनों युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है। आत्महत्या के ग्राफ में युवाओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस तरह की घटनाओं के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि आज कल युवाओं धैर्य की कमी हो गयी है। साथ ही बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम होती जा रही है। जिसके कारण युवा वर्ग के लोग आत्महत्या की ओर बढ़ रहे हैं।

किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करना भी अपराध

कोई व्यक्ति अगर किसी को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करता है, तो यह एक दंडनीय अपराध है। ऐसे मामले सामने आने पर पुलिस हत्या करने के लिए उकसाने वाले के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई करती है। इसके अलावा आत्महत्या का प्रयास भी अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन इस कानून में संशोधन किए गए हैं। आत्महत्या की घटनाएं हाेने के बाद ज्यादातर मामले में यूडी केस दर्ज कर मामले काे छाेड़ दिया जाता है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास नहीं करती है कि कहीं उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया ताे नहीं गया। पुलिस मृतक के परिजनाें द्वारा बताए गये बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसे आत्महत्या मान कर छाेड़ देती है।

हाल के दिनों में हुई आत्महत्या के मामले

केस 1–4 अप्रैल 2022 को रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने आत्महत्या की। एक छात्र अरगोड़ा इलाके में आत्महत्या की तो दूसरा सुखदेव नगर इलाके में आत्महत्या की।

केस 2–25 मार्च 2022 को पंडरा इलाके में गर्मी 11th का छात्र ईशान आर्यन ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक छात्र ईशान आर्यन का जेवीएम श्यामली में एग्जाम चल रहा था और मृतक छात्र ईशान आर्यन के फिजिक्स का पेपर सही नहीं गया था। फिजिक्स का पेपर सही जाने की वजह से डिप्रेशन में था।

केस 3– डोरंडा इलाके में डॉक्टर एके ठाकुर की पत्नी गीता ठाकुर ने फंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली थी। गीता ठाकुर लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज चल रहा था।

केस 4– 4 फरवरी 2022 को खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित न्यू खटंगा रोड नंबर-1 में प्रेमी जोड़े ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.