रांची : लोहरदगा – लतेहार के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बुलबुल जंगल में चलाये जा रहे ऑपरेशन डबल बुल के तहत नौ माओवादी को गिरफ्तार किया. 8 फरवरी से चलाये जा रहे इस ऑपरेशन में लातेहार, लोहरदगा जिलाबल, कोबरा बटालियन, सीआईरपीएफ और आईआरबी शामिल थी. इस दौरान अलग अलग स्थानों पर पुलिस नक्सली के बीच 10 बार मुठभेड़ हुआ. पुलिस इस ऑपरेशन में लगातार हवाई निगरानी भी रख रही थी. वही जमीनी स्तर से घेराबंदी कर दिया ताकि नस्कली कही भाग न सके. इस वजह से रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं मिल पा रही थी. खाने-पीने के सामान और पैसे की सप्लाई चेन टूटने लगी. इसके बाद नक्सली बुलबुल के आसपास ग्रामीणों को जरा धमका कर अलग अलग गांव में छुप गये. ताकि पुलिस को पता न चल सके. पुलिस को जब आशंका हुयी तो कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ किया. जिसमें नौ लोगों की पहचान 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया ओर शिला खेरवार के रुप में हुयी. पुलिस कई अन्य संदिग्ध से पुछताछ में जुटी है. बताया जा रहा है कई अन्य नक्सलियों के पकड़ाया सकता है. गिरफ्तार नक्सली पर दर्ज है 111 मामले, कई पुलिसकर्मी के हत्या में शामिल रविद्र गंझू का दस्ता धरधरिया में आईईडी ब्लास्ट कर 11 सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है. इसके अलावे लुकईया मोड़ में गश्ती दल पर हमला कर 4 पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल रहा है. पाखर माईन्स में 12 वाहनों को आग लगाने का भी आरोप है. हाल के दिनों में कुंजाममाईन्स में हमला कर 29 वाहनों को जलाकर नष्ट कर दिया. गिरफ्तार आरोपी जोनल कमांडर लतेहार जिले के रेहलदाग निवासी बलराम उरांव पर विभिन्न थानों में 82 मामले दर्ज है. झारखंड सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सबजोनल कमांडर लातेहार जिले के हेंरहंज थाना क्षेत्र के डोरी निवासी दशरथ सिंह खेरवार पर सात मामले दर्ज है. एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया पर दस मामले दर्ज है. मारकुश लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के इचुवाटॉड़ का रहने वाला है. सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव पर दो मामले दर्ज है. मुकेश कोरवा पर दो मामले दर्ज है, विरेन कोरवा पर दो मामले दर्ज है, शैलेद्र नगेसिया पर दो मामले दर्ज है. संजय नगेसिया पर दो मामले दर्ज है. शीला खेरवार पर दो मामले दर्ज है. इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में गोली हथियार बरामद नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने एक इंसास रायफल, एक अमोरिकन ऑटोमैटिक रायफल, एक 315 बोर का रायफल, एक मोडिफायर 9 एमएम कार्वाइन, 1678 जिंदा गोली, एसएलआर का 13 मैगजीन, आईएनएसएएस रायफल का चार मैगजीन, इंसास एलएमडी का दो मैगजीन, अन्य दो मैगजीन एक हैंड ग्रेनेड, चार वायरलेस सैट,एमुनेशन पउच 21, कार्टिज फिल सात, फ्लेक्सिबल वायर 100 मीटर, आईईडी 16, गन पाउडर 100 ग्राम, नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 116, बैट्री 34, एक मल्टीमीटर, सात लाईटर, एक निकोन कैमरा, आईईडी साहुल तीन, दो बैट्री वाला टोर्च, तीन बोतल रायफल का तेल, दो टेप इनसुलेशन, दो व्हिसल कोड, 26 कार्टिज फिलर एसएलआर, 30 मीटर कोईक्स वायर, 20 मीटर वायर, 40 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, 40 कॉमर्शियल डेटोनेटर, 16 बैट्री क्लीप, एक टेस्टर, मल्टीमीटर प्रो 6, 12 सेफ्टी फ्यूज, 10 मीटर पलेश कैचिंग धागा, एक टाईमर घड़ी, एक रिमोट लॉक, 30 मीटर सोल्डिग तार, एक स्कू ड्राईवर, एक ट्रीमर, एक काम्बीफ्लेज, 4 प्राथमिक उपचार किट, 12 जोडा नक्सल वर्दी, 15 बेल्ट, एक इनर, 2 ट्रैक शूट, 4 ट्राउजर, 5 सिविल सर्ट पैंट, 8 टोपी, 10 थर्मल इनर, दो इन्कलेट, एक हैंड बैग, आठ पिट्ठू, 6 मोटरसाईकिल चाभी, 17 लेटर पैड और पॉकेट डायरी, 3.27 लाख रुपये, एक जर्सी, एक ट्रैक पैंट, 22 जोड़ा जंगल शू, 4 जैकेट, 6 टीशर्ट, 14 जोड़ा मोजा, दो काला पटका, 17 छोटा बैग, एक कपड़ा का थैली, 8 कंबल, 28 नोट बुक, 6 मारकर पेन, नक्सली साहित्य, पर्चा, एवं केद्रीय कमिटि द्वारा प्रकाशत नक्सली किताब 2017 का प्रकाशित, सॉल, तौलिया, बेडशीट, अन्तःवस्त्र, काला कपड़ा, पॉलीथीन शीट, चटाई, जग, प्लेट, कलथुल, पतीला, बोतल, ग्लास, दर्पण, साबुन, उनी टोपी, छाता सहित अन्य दैनिक उपयोग का समान. रविद्र गंझू दस्ते की सूचना पर हुयी थी अभियान की शुरुआतगौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटू खेरवार, बलराम उरांव, रंथू उरांव तथा 30 से 40 दस्ता सदस्यों के साथ लोहरदगा एवं लातेहार जिले के सीमावर्ती गांव बुलबुल सहेदा टोली नारायणपुर के आसापास के जंगल मं सुरक्षाबलों के विरुद्ध एवं बॉक्साईड माईन्स में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के उदेश्य से इकट्ठा है. सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था. जो अभी भी जारी है.
You may also like
“साइबर सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला
रांची : 3 मार्च (सोमवार) अरगोडा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रांची पुलिस साइबर सेल के उपाधीक्षक (Dy. SP)...
रात में DJ बजाने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए SSP ने जारी किया फोन नंबर
रांची : झारखंड में रात दस के बाद और भोर के 6 बजे से पहले तक लाउड स्पीकर, DJ और ध्वनी विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने ध्वनी प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण)...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment