Thndr News
झारखंड के 9 आईपीएस का हुआ तबादला, अंशुमन कुमार होंगे रांची के सिटी एस पी

झारखंड के 9 आईपीएस का हुआ तबादला, अंशुमन कुमार होंगे रांची के सिटी एस पी

रांची

रांची : झारखंड सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है इसको लेकर गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। जैप-6 के समादेष्टा अंशुमन कुमार को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है. सिटी एसपी सौरव को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है. गोड्डा के एसपी वाईएस रमेश को राज्यपाल का परिसहायक बनाया गया है. जबकि राज्यपाल की परिसहायक रहे अमन कुमार को खूंटी एसपी बनाया गया है. खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को चाईबासा का एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी बनाया गया है. धनबाद के सिटी एसपी आर राजकुमार को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा को गोड्डा का एसपी बनाया गया है. एएसपी विधि व्यवस्था धनबाद मे पदस्थापित मनोज स्वर्गीयारी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.