Thndr News
संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2022 की परीक्षा तिथी एवम समय तालिका घोषित

संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2022 की परीक्षा तिथी एवम समय तालिका घोषित

*11, 12 एवं 13 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी मुख्य लिखित परीक्षा*

झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2021 दिनांक 11, 12 एवं 13 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः00 अपराह्न तक विभिन्न 09 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है।

जो निम्न है:-

5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान एवं शवयात्रा को छोड़कर) किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना। किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर) किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।(सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर) किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 11-13 मार्च 2022 तक प्रत्येक दिन प्रातः 07ः00 बजे से अपराह्न 08ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.