Thndr News
विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका, किया नारेबाजी

विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका, किया नारेबाजी

रांची : विधानसभा का घेराव करने जा रहे सैकड़ों आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दलादलीचौक के पास रोक दिया। जिससे नाराज आजसू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय निति लागु करने और ओबीसी के आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित सात मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के पास पहुंचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है।

विधानसभा घेराव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि कार्यकर्ता को उनके घर में घेर दिया गया है। जगह-जगह पर बैरिकेटिंग कर दी गई है। इसके बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्त्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आजसू पार्टी सात मांगो को लेकर सड़क पर हैं। जिसमें मुख्य है आरक्षण, खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, सरना धर्म कोड, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, झारखंड के संसाधनों की हो रही लूट एवं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देना शामिल है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.