रांची : रांची पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लेकर तमाड़ थाना क्षेत्र के एनएच 33 रायडीह पहुंचे दो तस्करों को धर दबोचा है. उनके पास से पांच लाख की कीमत का 30 किलो गांजा बरामद किया गया. पकड़े गये युवक यूपी का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवक उड़ीसा प्रदेश के बारीपदा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के जिलों में बेचने का कार्य करते हैं. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग गांजा तस्करी करने की तैयारी में है. सूचना के बाद बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में रायडीह एनएच 33 के पास चेकिग लगाया गया. आरोपी बाइक सवार होकर जमशेदपुर की तरफ से रांची आ रहा था पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस दोनो आरोपी को दबोच लिया. गिऱफ्तार आरोपी पप्पू यादव और सोनू पाल गाजीपुर यूपी का रहने वाला है. आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि बाड़ीपदा में ग्रामीणों से गांजा इकट्ठा कर बाईक (यूपी 61 डब्लू 3971) से जा रहा था. आरोपी ने बताया उड़ीसा झारखंड से कम दाम पर गांजा इकट्ठा कर अपने शहर में उंचे दामों पर बेचते है.
You may also like
डोरंडा की पहली महिला थाना प्रभारी बनी लेडी सिंघम के रूप मे चर्चित दीपिका प्रसाद
राँची: रांची के डोरंडा थाना की थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद बनाई गई हैं। राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों को विभिन्न थानो का नव प्रभार दिया गया हैं। जयदीप टोप्पो अब खलारी थाना का कमान संभालेंगे,रंजीत कुमार सिंहा को...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा।
मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश। कोड़रमा एवं रामगढ़ जिला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर मंत्री ने...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment