Thndr News
सिल्ली के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट, कई छात्र हुए जख्मी

सिल्ली के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट, कई छात्र हुए जख्मी

सिल्ली: सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच गुरुवार को आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में फर्स्ट ईयर एंड सेकंड ईयर के कई छात्र जख्मी हो गए। इस मारपीट में कई छात्रों को मामूली चोट आई है। घायल छात्रों ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के सीनियर छात्र अक्सर रेगिंग करते हैं। साथ ही अशोभनीय व्यवहार भी करते हैं। वहीं आज कालेज कैंपस के बाहर सीनियर छात्रों ने मारपीट की जिससे कई छात्रों को चोटें आई है। इधर सूचना मिलते सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं मुरी टीओपी प्रभारी बबलु कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित छात्रों को शांत करवाया गया। मामले को लेकर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेगिंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मारपीट की जो घटना हुई है वो कॉलेज परिसर के बाहर हुई है। इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर शुक्रवार को कॉलेज अनुशासन समिति की एक बैठक रखी गई है तथा तथा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर एक जांच कमेटी की गठन की जाएगी तथा दोषी पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.