Thndr News

कांके में अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मार किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आज कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल जमीन कारोबारी का नाम अनिल सिंह है और अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल किया है। गोली की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और घायल को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात अपराधियों की पहचान में जुटी हुई।

कांके थाना प्रभारी ब्रिज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांके थाना क्षेत्र स्थिति आइटीबीपी कैंप के पास अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी दिलीप कुमार साहू को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है और किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.