Thndr News

लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातात्विक विभाग

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में घर बनाने के लिए नींव खोदने पर तीर धनुष,भाला, कुदाल, फरसा, कुल्हाड़ी और पीतल के समान के साथ प्राचीन हथियार और औजार मिले हैं।

जमीन मालिक सुमंत टाना भगत अपना घर बनाने के लिए जेसीबी से नींव खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जमीन के अलग-अलग हिस्से से यह सामान मिले।

यह वस्तुएं लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बमनडीहा गांव में मिली है। जिसके बाद आस पास के इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई है। लोग उसे प्राचीन काल में लड़ाई लड़ने वाले हथियार के रूप में देख रहे हैं।

हालांकि जिला प्रशासन इसकी सूचना पाते ही पहुंची और जांच में जुट गई है। जहां सारे वस्तुओ के सैंपल लिए गए और पुरातात्विक सर्वेक्षण के लिए भेज दिया गया है। लोहरदगा एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र में पहले असुर और लोहार जाति के लोग निवास करते थे। हो सकता है उन्ही के द्वारा यह बनाई गई हो। फिलहाल इसपर जांच के बाद ही पता चलेगा यह कितनी पूरानी वस्तुएं हैं।

वहीं जमीन मालिक सुमंत टाना भगत ने बताया की 5 दिन पहले से जेसीबी से घर निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसमे जमीन के 4 फीट नीचे से ये सारे औजार मिले जिसमे तीर धनुष, भाला, फरसा, कुल्हाड़ी, कुदाल और कुछ पीतल के समान है, सबको सुरक्षित रखा हुआ है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.