रांची : सीआईडी की साइबर क्राइम थाना थाना की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला रामकिशन मंडल (35) है. आरोपी के पास से पुलिस ने दो चेक बुक, तीन पासबुक, चार एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, एक पैन कार्ड, दो किओस्क कार्ड बरामद किया है. गुरुवार को साइबर एसपी एस कार्तिक ने बताया आरोपी एसबीआई कस्टमर केयर के नाम पर यूनो एसबीआई एप्लीकेशन सिक्योर करने के लिए बैंक खाता में लेन दिन का झांसा देकर ठगी करता था. गिरफ्तार आरोपी पहले डकैती के आरोप में 2018 में जेल जा चुका है, जमानत पर निकलने के बाद साइबर अपराध का खेल शुरू किया. गिरफ्तार आरोपी के साथ कई अन्य लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.
आर्मी अधिकारी के खाते से उड़ाया था रुपैया
बता दे वर्ष 2021 के अप्रैल में आरोपी रामकिशन मंडल ने आर्मी अधिकारी सुधीर कुमार के खाते से 336362 रुपया उड़ा लिया था. मामले को लेकर सुधीर कुमार ने साइबर साइबर क्राइम थाना में 6 अप्रैल को लिखित शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार किया. सुधीर कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में नामकुम स्थित इन्फेंट्री डिविजन ऑर्डिनेंस यूनिट में तैनात हैं.
बैंक नहीं लेती है लोगों से जानकारी
साइबर डीएसपी कार्तिक ने बताया की बैंक लोगों से निजी जानकारी फोन पर नहीं लेती है. अगर इस तरह का कोई कॉल आता है तो सावधान रहें और किसी तरह की कोई जानकारी शेयर ना करें. इस मामले में लोगों को भी जागरूक रहना आवश्यक है. अगर इस तरह की फोन आते हैं तो पुलिस को शिकायत करनी चाहिए.
डाटा खरीद कर घटना को देते हैं अंजाम
पुलिस छानबीन में यह बात पता चला है कि कोलकाता के आसपास इलाके से साइबर अपराधी डाटा खरीद कर लाते हैं और उपलब्ध डाटा में नंबरों पर संपर्क कर लोगों से ठगी करते हैं. पूर्व में जमशेदपुर स्थित एयरटेल कॉल सेंटर से टाटा बेचे जाने की जानकारी मिली थी इस तरह के डाटा बेचने वाले की पहचान की गई है पुलिस ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई करेगी.





Add comment