Thndr News

2 दिन बाद झारखंड में फिर से बारिश, 23 को येलो अलर्ट, ओलावृष्टि के बाद बढ़ेगी ठंड

रांची : राजधानी का मौसम 2 दिन बाद फिर करवट लेगा। 22 जनवरी से 3 दिन तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो झारखंड के उत्तरी इलाकों में बारिश होगी। वहीं कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी होगी। 23 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत राज्य भर में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी होगी। बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन लोगों को ठंड का एहसास होगा। सुबह और शाम में कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।

अभी जारी रहेगा ठंड का कहर

मौसम विज्ञानियों की मानें तो सामान्यत 14 जनवरी के बाद तापमान बढ़ने लगता है। लेकिन इस बार वेस्टर्न इफेक्ट और साइक्लोन के कारण मौसम बदला है। ऐसे में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। सुबह और शाम कनकनी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए एक्सपर्ट भी लोगों को बचने की सलाह दे रहे हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.