Thndr News

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का पाक आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा तार, मेड इन चाइना हथियार का करता है प्रयोग

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा है। पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी सामने आई है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप मेड इन चाइना का हथियार प्रयोग करता है। रांची पुलिस ने पीएलएफआई दिनेश गोप के सहयोगी निवेश की मोबाइल जब जांच की तो यह बात सामने आई है। निवेश और उसके दो सहयोगी के मोबाइल से कई चौकानेवाले तथ्य सामने आए हैं। निवेश और ध्रुव के मोबाइल से कई हथियार के फोटो सामने आए हैं जो मेड इन चाइना हथियार हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का खास सहयोगी निवेश अपने तीन साथियों के साथ बिहार के बक्सर में पकड़ा गया है। उसके मोबाइल के जांच के दौरान पीएलएफआई का पाक कनेक्शन सामने आया है। झारखंड पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी बुधवार को इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। रांची पुलिस की सूचना पर बिहार से गिरफ्तार पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खास सहयोगी निवेश के मोबाइल से स्विस राइफल सहित दर्जनों हथियारों की तस्वीर मिली है। उनमें से एके 47 और मोटार जैसे हथियार पीएलएफआइ तक पहुंचा दिया गया है। आपको बता दें कि इसके पूर्व रांची पुलिस ने 3 सहयोगी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कल रांची पुलिस ने निवेश के भाई प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रवीण कुमार के इशारे पर रांची पुलिस ने 61 लाख, एक पिस्टल और 32 जिंदा गोली बरामद किया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.