रांची : हिंदपीढ़ी थानेदार पर एकतरफा कार्यवाई करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने थाने में हंगामा किया। हिन्दपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में बीते शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस मारपीट मामले के मुख्य आरोपी रेहान पर पुलिस बिना कार्रवाई किए हुए थाने से छोड़ दिया था। जिससे आक्रोशित लोग आज थाने पहुंचे और हंगामा किया। बीते शुक्रवार को रेहान और शम्शी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें शम्सी के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की थी।
इस शिकायत में उन्होंने बताया था कि रेहान जान से मारने और हथियार के बल पर शम्सी को धमकी देता है। शम्सी के परिवार वालों ने रेहान के पास से हथियार लूट कर पुलिस को सौंप दिया था। शम्शी के परिवार वालों ने हिन्दपीढ़ी थानेदार को बताया कि रेहान और शाहरुख के अलावा उसके कई साथी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर रेहान को थाने से छोड़ दिया था। रेहान के थाने से छूटे जाने की खबर सुनते ही शम्शी के परिवार वालों और बस्ती के लोगों ने आज हिंदपीढ़ी थाना पहुंचकर हंगामा किया। हिंद पीढ़ी थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।





Add comment