Thndr News

नाटक “शेर को सवा शेर” की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

राँची: रविवार की शाम कडरू स्थित “झारखंड फिल्म एंड थियेटर एकेडमी (जेएफटीए)” के अभिनय प्रशिक्षुओं ने कोवीड मानकों को ध्यान में रखते हुए राम कुमार वर्मा के लेखन और राजीव सिन्हा के निर्देशन में हिंदी नाटक “सेर को सवा सेर” का सफल मंचन किया। इसके साथ ही साथ यूट्यूब चैनल “इंडियन थिएटर – लाइव स्ट्रीमिंग” के मध्यम से इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।

पांच किरदारों के साथ यह नाटक एक हास्य नाटक है जिसमें गांव की पृष्ठभूमि के इर्द गिर्द मूंजी मल सेठ की चालाकी पर पंडित मसूरिया दीन की विजय गाथा है। दरअसल सेठ मूंजी मल की चालाकी और बेईमानी से पूरा गांव त्रस्त है गांव वाले किसी तरह से मूंजी मल को सबक सिखाना चाहते हैं इसमें उनकी मदद करता है गांव का पंडित मसूरिया दीन जो उल्टा मुंजी मल को ठग लेता है और इस तरह से सेर को सवा शेर मिल जाता है।

नाटक में अभिनय करने वाले कलाकारों में शामिल थे जूही शर्मा, श्रुति जयसवाल, मयंक शेखर, रंजन गुप्ता, शिवेंद्र कुमार और अभिषेक साहू।

जेएफटीए के निदेशक राजीव सिन्हा के मुताबिक जब तक कोरोना के हालात सुधर नहीं जाते आने वाले समय में जेएफटीए मिनी सभागार में इसी तरह से नाटकों का मंचन जारी रहेगा और उन्हें लाइव स्ट्रीम करते रहेंगे ताकि लोग पहले की ही तरह घर बैठे भी नाटक का लुत्फ उठा सकें।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.