रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के डाढटोली में रहने वाले धीरेंद्र सिंहदेव की पत्नी सावित्री देवी उम्र 58 वर्ष शनिवार को पति के साथ विवाद होने के बाद घर में ताला बंद कर कहीं चली गई। धीरेंद्र सिंहदेव अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद तुपुदाना ओपी में गुमशुदगी का आवेदन लिख कर दिए थे। शाम में बालश्रंग के समीप रांची राउरकेला रेल खंड में महिला का शव रेलवे ट्रैक में बरामद हुआ रेलवे पुलिस मामले की लिखित जानकारी तुपुदाना ओपी में दिया।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर धीरेंद्र सिंहदेव तुपुदाना ओपी पहुंचे और फोटो देखकर मृतका की पहचान अपनी पत्नी सावित्री देवी के रूप में किया।





Add comment