Thndr News

राजधानी की पढ़ी लिखी महिलाएं बन रही ड्रग्स पेडलर, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बनाते थे अपना निशाना, दो महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

रांची : राजधानी में नशे का नेक्सस धीरे-धीरे युवा पीढ़ी को भीतर ही भीतर खोखला कर रहा है, ये बात अब खुलकर सामने आ रही है। ड्रग पैडलर हर उस मुमकिन जगह पर पहुंच बना चुके हैं, जहां आपके-हमारे घरों के किशोर-युवक-युवतियां स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाया करते हैं। ड्रग गैंग से जुड़ी पिछले एक माह में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें दो महिला ड्रग पैडलर भी है।पुलिस को लेडी गैंग की कुछ और लड़कियों की तलाश है।

पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि महिलाएं यूवको को पहले अपने हुस्न की जाल में फँसाती है। इसके बाद उन्हें ड्रग्स की लत लगाती थी। फिर इनको अपने जाल में पूरी तरह फंसाकर उनसे ही ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी। रांची पुलिस ने हाल के दिनों में दो महिला ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार की है। एक महिला को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था तो वहीं दूसरी महिला को लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एक महिला का नाम ज्योति भारद्वाज है जो पैसे से मॉडलिंग का काम करती थी वहीं दूसरी महिलाएं जो ग्रेजुएट है लेकिन नशे का कारोबार करती थी। हालांकि पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

1 जनवरी 2022 को लोअर बाजार इलाके मे सुजाता सेन नामक महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह स्कूटी से घूम-घूमकर नशीली दवा की सप्लाई करती थी। पुलिस ने उसकी स्कूटी से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां भी बरामद की। पुलिस के द्वारा हुई पूछताछ में सुजाता ने बताया कि वो पिछले एक साल से नशीली दवा के कारोबार में जुटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला स्कूटी में ही नशा का सारा सामान रखा करती थी और जैसे ही ग्राहक का फोन आता तो सुजाता ग्राहक के बताए स्थान पर नशे के समान को पहुंचा दिया करती थी। इसके बदले वो ग्राहकों से एमआरपी से ऊंची कीमत वसूलती थी। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के डर से सिर्फ नियमित ग्राहकों के हाथों ही दवा बेचा करती थी।

एक बार जा चुकी है जेल

सुजाता सेन नशीली दवाओं के कारोबार के आरोप में इससे पहले भी जेल जा चुकी है, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर से इस कारोबार में उतर गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि एक महिला नशीली दवाओं का कारोबार कर रही है। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से महिला को रंगे हाथ पकड़ा और उसे जेल भेज दिया गया।

16 नवंबर 2021 को रांची पुलिस ने एक महिला मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद सरगना को गिरफ्तार कर लिया था। ।गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी गांधी नामक युवक को पुलिस ने पंडरा इलाके से गिरफ्तार किया था।

छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर होती है सप्लाई

महिला ड्रग पैडलर बहुत चालाकी से काम करती थी। वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अपनी स्कूटी की डिग्गी और लड़कों को देती थी ताकि पुलिस को पता नहीं लग सके। छोटी छोटी पुड़िया बना कर बेचने से किसी को भी उस पर शक नहीं होता था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.