रांची : सदर अस्पताल को जल्द ही कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा।शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर यह निर्णय लिया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अपनी ओर से कमर कस ली है। सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने ठोस कदम उठा रही है। सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने टेंट पंडाल और लोगों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जा रही है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सदर अस्पताल को को भी अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था।
राजधानी रांची में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कल राजधानी रांची में कोरोना के 13 सौ से अधिक मरीज मिले थे। जिसके बाद लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। आपको बता दें कि कल रिम्स अस्पताल में कोविड से लालगुटवा निवासी अशोक मिंज की मौत हो चुकी है। अशोक मिंज की मौत के बाद रिम्स अस्पताल में हड़कंप मच गया और कोरोना गाइडलाइंस का पालन के लिए सख्त नियम बनाए गए।





Add comment