Thndr News

पेड़ काटने में हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने बेसराजारा गांव पहुंचे उपायुक्त व पुलिस कप्तान

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव एवं पुलिस कप्तान डाॅ0 शम्स तबरेज ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोलेबिरा के बेसराजारा में लकड़ी काटने के आरोप में उग्र भीड़ द्वारा जिंदा जला दिए जाने वाले मामले को लेकर पीड़ित परिवार से तहकीकात करने बेसराजरा गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बन्धाया। 4 जनवरी 2022 को दिन में बेसराजरा गांव में संजु प्रधान को बम्बलकेरा के ग्रामीणों के हुजूम ने मिलकर मारा व वहीं आगजनी भी कर दी। पुलिस प्रशासन ने मौके वारदात पर काबू पाते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस कप्तान ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार संविधान के तहत् किसी को नहीं है, कानून व्यवस्था के तहत् गांव-समाज में सभी वर्ग के लोग एक साथ जीवन यापन कर सकते है। 4 जनवरी को पुलिस अधीक्षक ने मौके वरादात पर पहुंच घटना की तहकीकात की थी।

उपायुक्त ने बेसराजरा गांव पहुंच दफनाये गए स्थल का अवलोकन किया। उपस्थित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी से घटना के तथ्यों के बारे में खेत में बने लकड़ी के शेड पर बैठ जानकारी ली। मृत्य व्यक्ति के भाई के कहेनुसार तीन सौ से अधिक बम्बलकेरा के व्यक्ति थें, जो मेरे भाई को घर के दुकान से बैठक के बहाने बुलाकर मिल कर मारने लगे। एक साथ इतने अधिक संख्या में ग्रामीणों का हुजूम का आना और एक व्यक्ति को जंगल से लकड़ी काटने के आरोप में मिलकर ग्रामीणों द्वारा मार डालना, कई तथ्यों को उजागर करने की ओर इंगित करता है।

ग्राउण्ड जिरो से तहकीकात के क्रम में बन्दरचुंआ मुखिया पुनम बेरोनिका केरकेट्टा, ग्राम प्रधान बेसराजरा श्री प्रफुल समद, वार्ड सदस्य अनजोर डुंगडुंग ने कहा कि घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नही है, मैं मौके पर नहीं थी, था। सभी आवश्यक जानकारी देने से मुकर गये।

उपायुक्त ने मौके पर घटना के हर एक कड़ी की समीक्षा की। जांच टीम का गठन किया जा चुका है। दिये गये अंजाम की घटना की पुरी तरह तहकीकात की जाएगी, जिसके उपरांत प्रेस के माध्यम से घटित घटना के पुख्ता जानकारी पेस करते हुए सूचित किया जायेगा। उपायुक्त ने घटना के तहकीकात के क्रम में शोकाकुल परिवार से भी मुलाकात की। ढांढ़स बन्धाते हुए भरोसा जताया कि इस प्रकार से हुई घटना के दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटना दुबारा जिले में घटित न हो, इस हेतु जिला प्रशासन सख्त रूख अपनायेगा।

उन्होने बीडीओ को स्व0 संजु प्रधान की पत्नी को अम्बेडकर आवास की योजना एवं विधवा पेंशन योजना का लाभ तत्काल देने की बात कही। परिजनों को रोजगार सृजन योजना के तहत् आजीविका का साधन सृजित करने की बात कही। सपना देबी को महिला समूह से जोड़ने का निर्देश दिया। बेसराजरा में एससी-एसटी समुदाय के लोग निवास करते है। सुरक्षा की दृष्टि से दो हाई मास्क लाईट व स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन तत्काल करने का निर्देश दिया। पेयजल अभियंता को गांव में पेयजल की सुविधा बहाल का निर्देश दिया। वन विभाग के पदाधिकारी को जंगल के सभी पेड़ों में गिनती कर पेन्टींग कराने का निर्देश दिया। लकड़ी का अवैध तस्करी जिले में पुरी तरह बन्द करने का निर्देश दिया। बाजार में हब्बा डब्बा के अवैध कारोबार को पुरी तरह बन्द कराने का निर्देश दिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.