रांची : नामकुम थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा सोरेन चौक के पास एक खड़े ट्रक के ड्राइवर से लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद आदिल अंसारी और दानिश कुरैशी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने एक लोहे का चाकू, दो मोबाईल सेट, एक स्कूटी और नकद 1320 रुपया जब्त की है। दोनों अपराधी कल सुबह 4:00 बजे ड्राइवर को चाकू के बल पर लूटने का प्रयास किया। ड्राइवर के चिल्लाने पर पास में खड़े पीसीआर की टीम ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।





Add comment