राँची : दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर पटना के रहने वाले जमीन कारोबारी ने बीस रुपए ठग लिए थे। इस मामले को लेकर सितंबर माह में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने ठग जमीन कारोबारी को पटना से गिरफ्तार किया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रकाश कुमार से उनके परिचित जमीन कारोबारी रवि रंजन ने बीस लाख की ठगी कर फरार हो गया था। जमीन कारोबारी ने कहा था कि एक माह के अन्दर दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री हो जाएगा।
अभियुक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय से वारंट निर्गत होने के पश्चात विशेष छापामारी दल के द्वारा पटना में छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रवि रंजन लगातार अपना रहने का स्थान बदल रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस छापामारी दल में दरोगा सुमित कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह और दिलीप कुमार शामिल थे।





Add comment