Thndr News

खूंटी से एक नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

खूंटी : खूंटी पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार नक्सली का नाम नामजन सुरीन, उम करीब 22 वर्ष पिता स्व० जकरियस सुरीन है। गिरफ्तार नक्सली चाईबासा जिले का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली नामजन सुरीन अपने साथियों के साथ बीस नवंबर 2021 को नक्सली बंदी के रात्रि में रनिया थाना अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर नक्सली पर्धा एवं बैनर लगाया था।

इस घटना की जानकारी खूंटी एसपी को मिलने के बाद इस मामले की जांच करने का आदेश दिया। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापामारी करते हुए एक दिसम्बर 2021 को घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को नक्सली पर्चा के साथ गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 14 दिसम्बर को गुप्त सुचना प्राप्त हुई। इस घटना में शामिल नामजन सुरीन, रनियां थाना अन्तर्गत ग्राम हतनादा में अपने जिजा मुकेश गुडिया के घर आया हुआ है। जिसके बाद एक टीम का गठन कर ग्राम हतनादा में इस कांड के अभियुक्त मुकेश गुडिया के घर पर छापामारी कर कांड के नामजन सुरीन को गिरफ्तार किया गया

पूछताछ के क्रम में इन्होंने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि गुदडी थानान्तर्गत टेमना का रितेष लुगून, जो करीब 10 वर्षों से माओबादी संगठन से जुड़ा रहा है, उसी के साथ ये पूर्व में जेल भेजे गये नियरजन होरो, अजित तोपनो एवं मुकेश गुडिया एवं अपने अन्य दो सहयोगियों के साथ मिलकर माओवादी का बैनर-पर्चा रनिया क्षेत्र में लगाया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.