Thndr News

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पलामू : एक नाबालिग लड़की के साथ गुरुवार को दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पलामू एसपी ने एक टीम का गठन किया। इस टीम ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल यादव है।

पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पलामू एसपी ने बताया कि इस मामले में जितने भी आरोपी हैं सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पीड़िता की हालात बिगड़ने पर शनिवार की रात MMCH अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़िता आदिम जनजाति कोरवा परिवार की है। उसकी बड़ी बहन और बहनोई चैनपुर थानाक्षेत्र के सेमरा में ईंट भट्ठा में काम करते हैं। चार दिन पहले पीड़िता अपनी बहन से मिलने आई थी। इस दौरान उसे पता लगा कि उसकी बहन बीमार है और उसका इलाज बेलवाटिका में एक डॉक्टर के पास चल रहा है।

गुरुवार की रात वह अपनी बहन के लिए खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक के बोलेरो से शहर आई। बोलेरो में नाबालिग के अलावा बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे। बहन को खाना देने के बाद जब वापस जाने लगी। इसी दौरान बोलेरो में सवार दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.