रांची : जिले के चान्हो में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण केंद्र सरकार की ओर से कराया जा रहा है, जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों दो गुटों में बैठ गए हैं। एक गुट जहां स्कूल निर्माण स्थल बदलने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा गुट चयनित स्थल पर ही स्कूल बनाने की बात कह रहा है।
इसी विवाद को लेकर आज राजभवन घेरने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पिस्का मोर से आगे बढ़ने लगी। यह भीड़ ओटीसी ग्राउंड की ओर से अचानक प्रकट हुई। भीड़ में शामिल लोग सरना झंडा लिए हुए थे। हालांकि इसे पुलिस ने रोक दिया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों करीब दो बार हिंसक झड़प हो चुकी है। पिछले दिनों यहां हिंसक झड़प में कई पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए थे।





Add comment