रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सुबह 11.45 बजे झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल के कार्यालय एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे। डाक्टरों के पंजीकरण के लिए झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल के आनलाइन पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई यह एक बड़ी पहल है।
अब इस पोर्टल में आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे और झारखंड मेडिकल काउंसिल स्तर पर प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे।झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल में समितियों का गठन किया गया है। इस समिति में सात मेम्बर हैं। इस कौंसिल के माध्यम से स्थायी और अतिरिक्त प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रदान किए जाएंगे।





Add comment