रांची: करोड़पति तस्कर पन्ना लाल महतो 5 दिन की ईडी की हिरासत में गया है. झारखंड के सबसे बड़े मानव तस्कर को पुलिस ने खूंटी से गिरफ्तार किया था. उसने अब तक हजारों नाबालिग लड़के-लड़कियों को देश के विभिन्न शहरों समेत विदेशों में भी बेचा है. उसकी गिरफ्तारी खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को दर्ज केस के आधार पर की गई थी.
इस मामले में उसने खूंटी की तीन नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था. पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता वर्ष 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे हैं. इन 16 वर्षों में उन्होंने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई है. पन्ना लाल झारखंड समेत ओडिशा के विभिन्न जिलों से बच्चों को काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर उन्हें बेच देता था. खासकर सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों को निशाना बनाता था, जो खासकर काफी गरीब परिवार से आते थे.





Add comment