रांची : डोरंडा थाने की पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद आजाद है। आरोपी डोरंडा इलाके के मनी टोली में रहता है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद मिथिलेश चौधरी के घर में चोरी करने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने मोहम्मद आजाद को चोरी करते हुए देख लिया जिसके बाद मोहम्मद आजाद भाग गया था। घर के मालिक मिथिलेश चौधरी इस घटना की सूचना डोरंडा थाने की पुलिस को दी। मिथिलेश चौधरी सचिवालय में काम करते हैं।
इस मामले की तहकीकात करते हुए डोरंडा थाने की पुलिस ने आज आरोपी मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल डोरंडा थाने की पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद कई मामले में जेल जा चुका है और वह इसके पहले कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद से पूछताछ कर कई चोरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।





Add comment